रसड़ा: छितौनी गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, चार लोग घायल, रसड़ा कोतवाली में 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा
Rasra, Ballia | Apr 4, 2026 रसड़ा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित सुभाष राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पड़ोसी पंकज राजभर ने अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में सुभाष राजभर सहित उनके पुत्र मनोज, दिलीप और रंजीत को चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आ