सिंगरौली: उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली ने डीजल एवं पेट्रोल पम्पों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा जिले में संचालित डीजल एवं पेट्रोल पम्पो की नियमित जॉच हेतु अनुविभाग स्तर पर जॉच दल गठन किया गया है। जिसमें जिले में संचालित समस्त पेट्रोल पम्पो का जॉच कर दां दिवस के अंदर जानकारी प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये थे।उक्त निर्देश के परिपालन में जिले के उपखण्ड अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रो के पेट्रोल पम्पो का गठित दल के साथ औचक निरीक्षण किया गया। इसी कड़ी में उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली श्री सृजन बर्मा के द्वारा अपने दल के साथ सितुलखुर्द, राजा सरई एवं आहूजा पेट्रोल पम्प की औचक जॉच की गई।