सिंगरौली: अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रीवा के द्वारा जिले के संविदाकारों के रिंग मशीनों का किया गया सत्यापन
कार्यपालन यंत्री लोक स्वाथ्य यात्रिकी विभाग ने बताया कि 22 मई 2024 को जिले में अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रीवा मण्डल रीवा एस.एल धुर्वे आगमन हुआ था। जहां आज अधीक्षण यंत्री श्री धुर्वे के द्वारा जिले के संविदाकारों के रिंग मशीनों का सत्यापन किया गया। तथा अधीक्षण यंत्री द्वारा भण्डार ग्रह में उपस्थित होकर भण्डार ग्रह की सामग्री के रख-रखाव एवं रजिस्टर की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये।सत्यापन के दौरान समस्त अधिकारी एवं नलकूप खनन कार्य के संविदाकार अपनी-अपनी रिंग मशीनो के साथ उपस्थित रहे।