सिंगरौली: मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन तथा शस्त्रों पर रहेगा प्रतिबंध, ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मतगणना केन्द्र में निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन कार्यालय से जारी प्रवेश पत्रधारी मीडियाकर्मी ही प्रवेश पा सकेंगे।मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केन्द्र में किसी भी तरह के विस्फोटक अस्त्र-शस्त्र का भी प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।इसके सम्बन्ध मे ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है।