सिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना कर्मचारियों का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न
लोकसभा निर्वाचन 2024 सीधी संसदीय क्षेत्र 11 के तहत सिंगरौली जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों के मतो की गणना 4 जून 2024 को शासकीय पालीटेक्निक कालेज पचौर बैढ़न में होगी। मतगणन के लिए नियुक्त अधिकारियो कर्मचारियों के प्रथम चरण का रेण्डमाईजेशन कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। रेण्डमाईजेशन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गौरव के द्वारा किया गया।