सिंगरौली: सरई पुलिस द्वारा साजापानी से गायब हुई किशोरी को 24 घंटे के अंदर किया बरामद, सीधी जिले के मझौली थाना में मिली किशोरी
साजापानी से गायब एक किशोरी को सीधी के मझौली थाना के ग्राम करवाही से सरई पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एएसपी शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में थाना सरई पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि किशोरी के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसके तत्काल पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई। जहां सूचना मिली कि वह सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत देखी गई है। जिसके बाद पुलिस ने उसे दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।