सिंगरौली: पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर में मतगणना स्थल पर अधिकृत व्यक्ति ही पा सकेंगे प्रवेश, ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
सिंगरौली लोकसभा निर्वाचन 2024 में सीधी संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से पालीटेक्निक कालेज पचौर बैढ़न में आरंभ होगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये जा रहे हैं। मतगणना हाल के अंदर केवल अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। इनमें गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक, निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्ति, निर्वाचन के संबंध में कर्तव्यरूढ़ लोकसेवक एवं उम्मीदवार तथा उनके निर्वाचन और गणना अभिकर्ता शामिल रहेंगे।