घाटमपुर: घाटमपुर तहसील के ज्वार क्रय केंद्र धांधली प्रकरण में किसान यूनियन के दोनों गुटों ने लखनऊ कूच करने का किया ऐलान
घाटमपुर तहसील के ज्वार क्रय केंद्र में धांधली के मामले में किसान यूनियन के दोनों गुटों ने मिलकर लखनऊ कूच करने का ऐलान किया। रविवार सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह ने जानकारी दी प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।