सामरी कुसमी: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का चार दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन
कुसमी सामरी शनिवार बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 से 20 मई 2026 तक चार दिवसीय चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। जारी निर्देश के अनुसार, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेशभर में अलग-अलग तिथियों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत 17 मई को पेट्रोल पंपों के सामने विरोध करेंगे