भिवाड़ी में हुए हादसे के बाद खैरतल तिजारा जिला प्रशासन मुंडावर उपखंड में सख्त हो गया है।उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे जन सुरक्षा कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत अवैध रूप से पटाखों के भंडारण निर्माण और विक्रय पर सख्त नियंत्रण रखा जाएगा। उल्लंघन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।