जमुई: समाहारणालय में जनता दरबार में 40 से अधिक मामलों की सुनवाई, भूमि विवाद सबसे अधिक
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026 जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार 2 बजे समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 40 से अधिक मामलों की सुनवाई हुई। इनमें 31 मामले भूमि विवाद से जुड़े थे, जबकि बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस और नल-जल योजना की शिकायतें भी आईं। अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) ने पेंशन संबंधी तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान और भूमि विवाद आपसी सहमति से निपटाने पर जोर दिया।