सुल्तानपुर: द्वारिकागंज चौकी के पास चोर ने मंदिर के दान पात्र से पैसे किए चोरी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
सुल्तानपुर में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। यहां बीती रात अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर द्वारिकागंज चौकी के बगल दुर्गा मंदिर में चोर ने दानपत्र पर ही हाथ साफ कर दिया। चोर ने दान पात्र से पैसे चोरी किए।पैसे चुराकर चोर बाइक से सुल्तानपुर की तरफ रवाना हुआ। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।