सुल्तानपुर: बरवारीपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ की गई मारपीट, इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत
सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली अंतर्गत बरवारीपुर निवासी राहुल पर घर वापस जाते समय पुरानी रंजिश में रोशन, सेट्ठी, सुबेदार, मोटू ने लोहे की राड, लाठी डंडा से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। उसे सीएचसी लेकर जाया गया जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सुलतानपुर से डॉक्टर द्वारा लखनऊ रेफर किया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।