सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट पहुंच रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन,गैंगरेप के मुख्य आरोपी को फांसी दिए जाने की करी मांग
रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष जया सिंह के नेतृत्व में DM आफिस पहुंची महिलाओं ने अयोध्या जिले में हुए नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप के मुख्य आरोपी सपा नेता को फांसी दिए जाने की मांग रखते हुए जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान समिति की पदाधिकारी प्रीति मिश्रा,रुद्र प्रताप सिंह,ज़िया रब्बानी आदि मौजूद रहें।