सुल्तानपुर: मुड़कटनी बाजार में अनियंत्रित होकर खंबे से टकराया बाइक सवार,डाक्टर ने किया मृत घोषित
धनपतगंज थानाक्षेत्र के चरथई सेउर गांव निवासी सतीश पुत्र राधेश्याम बाइक चलाते वक्त मुड़कटनी बाजार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंबे से टकरा गया।हादसे में सतीश को गंभीर चोटें आई।लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे CHC कुरेभार भेज परिजनों को सूचित किया।CHC में डाक्टर ने गंभीर हालत देख सतीश को राजकीय मेडिकल कालेज भेजा।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।