सुल्तानपुर: बिजेथुआ सरकारी स्कूल बना रील ग्राउंड, महिला ने डांस करते हुए शेयर किया वीडियो
सुल्तानपुर में सरकारी स्कूल अब रील बनाने का ग्राउंड बन गया है। ऐसा एक वायरल वीडियो देखने को मिला है। एक महिला ने डांस करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसका संज्ञान लेकर बीएसए ने एबीएसए को जांच के आदेश दिए हैं। प्रकरण कादीपुर के प्राथमिक विद्यालय बिजेथुआ का है। बिजेथुआ महावीरन धाम स्थित सरकारी स्कूल के कैम्पस का वीडियो वायरल हुआ है।