अशोक नगर: अशोकनगर में खाद न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन, प्रशासन ने टोकन से खाद वितरण करवाया
अशोकनगर जिले में खाद की कमी से नाराज किसानों ने सोमवार को सुबह 11 बजे राजमाता चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चौराहे पर पहुंचे और चारों ओर से आने-जाने वाले रास्तों को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पहले से ही तैयारियां कर ली थीं।