लखीसराय: लखीसराय जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती में पुलिस बल की हुई जांच
बुधवार पूर्वाह्न 11:38 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार एवं बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा भ्रमण कर रात्रि गश्ती,ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच किया गया. निरीक्षण के क्रम में पुलिस कर्मियों की उपस्थिति एवं सतर्कता की जांच हुई.