जमुई: जिला जज ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता के साथ मासिक बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में जिला जज संदीप सिंह के द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल जमुई के अधिवक्ता के साथ मंगलवार की शाम 5:00 बजे तक मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नालसा के लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना 2022 के सूची 11 में दिए गए प्रावधान के अनुरूप यह बैठक आयोजित की जाती है।