थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को जसनावली कट के पास से चोरी किये गये 10,000 रुपये, 22 बोरे धान, डीवीआर, घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप व अवैध असलहा मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा यह जानकारी शुक्रवार दोपहर लगभग 3:25 पर दी गई।