SSP दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार को महाकुम्भ सेवा मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि महाकुम्भ जैसे विशाल एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में निभाई गई जिम्मेदारियों से पुलिस की कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे कार्यक्रम हुआ।