बुलंदशहर: यूपी बार काउंसिल चुनाव का पहला चरण आज बुलंदशहर जिले में, लगभग 3400 अधिवक्ता करेंगे मतदान
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव का पहला चरण आज 16 जनवरी से शुरू हो गया है यह चरण 17 जनवरी तक चलेगा जिसमें प्रदेश के बाईस ज़िलों में मतदान होगा बुलंदशहर ज़िले में भी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चुनाव में यूपी बार काउंसिल सदस्यों का चयन किया जाएगा। प्रदेशभर से 333 अधिवक्ता अपनी किस्मत आज़मा रहे है। यह चुनाव चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है।