Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image

धर्मशाला : एचपीटीडीसी के नए कार्ड लाॅच, पर्यटकों को मिलेगा डिस्काउंट | Kangra Express अब बेवसाइट पर घर बैठे मिलेगी पर्यटन निगम के होटलों की जानकारी | धर्मशाला 20 जून : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज धर्मशाला के कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी की नई सदस्यता योजना के अंतर्गत प्लैटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड और हिमाचल टूरिज्म विकास निगम की नई वैबसाइट https://hptdc.hp.gov.in का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, पर्यटकों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा हिमाचल को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में और अधिक सशक्त बनाना है। आर.एस. बाली ने बताया कि इन कार्डों के माध्यम से पर्यटकों को एचपीटीडीसी के होटलों, रेस्तरां तथा अन्य पर्यटन सेवाओं में विभिन्न प्रकार की रियायतें और विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना नियमित पर्यटकों, परिवारों, कॉर्पोरेट संस्थानों तथा पर्यटन प्रेमियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। आर एस बाली ने बताया कि प्लैटिनम कार्ड के लिए 99 हजार, गोल्डन कार्ड के लिए 75 हजार रूपये तथा सिल्वर कार्ड के लिए 50 हज़ार रूपये का शुल्क अदा करना होगा। उन्होंने बताया कि प्लैटिनम कार्ड तीन साल के लिए, गोल्डन कार्ड दो साल के लिए तथा सिल्वर कार्ड एक साल के लिए वैध होगा। कार्ड धारकों को हिमाचल टूरिज्म के होटलों व रेस्तरां में 50 प्रतिशत कमरे के किराये, 20 प्रतिशत भोजन सामग्री तथा 10 प्रतिशत हार्ड व सोफ्ट ड्रिक में छूट दी जाएगी। कोई भी कार्ड धारक एक समय में दो कमरे बुक करवा सकेगा। #kangraexpress #NewsUpdate #RSBali #dharmshala #pressconference #facebookviral #newstoday #kangra #HimachalNews #FacebookPage #newsfeed

Kangra, Kangra | Jun 20, 2026

MORE NEWS