अल्बर्ट एक्का (जारी): पेट्रोल की कम खपत और 'एक साल तक सोना नहीं खरीदने' के संदेश पर जनप्रतिनिधियों की अपील
देश में बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और आर्थिक आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल की खपत कम करने तथा एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। जारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश देशहित और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।