रामपुर बाघेलान तहसील कार्यालय में यूजीसी द्वारा पारित नए समानता अधिनियम 2026 के विरोध में सामान्य वर्ग के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन एवं प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन की अगुवाई उमेश शुक्ला एवं निखिल सिंह तिवारी ने की। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम बी.के. मिश्रा (एसडीएम, रामपुर बाघेलान) को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।