रामपुर बघेलान: गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा की ट्रैक्टर परेड, किसानों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतना जिले के रामपुर तहसील प्रांगण से मुख्य बाजार बलदाऊ मंदिर तक भव्य ट्रैक्टर परेड निकाली गई। सरकार द्वारा किसानों को दिए गए लिखित आश्वासनों को पूरा कराने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, विद्युत विधेयक 2025 एवं बीज विधेयक 2025 को वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में यह परेड आयोजित की गई।