रामपुर बघेलान: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एल.आर. जांगड़े एवं संदीप कुमार परस्ते द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।