Nuh News | स्कूल के दिवाली उत्सव में रिवॉल्वर लेकर पहुंचा छात्र : हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप | चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई गोली
नूंह जिले के आटा गांव स्थित शिव पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा का छात्र शुभम स्कूल के बाहर रिवॉल्वर लेकर पहुंचा और हवाई फायरिंग कर दी। शुभम पूर्व सरपंच का बेटा बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने अपने चाचा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हुंडई एस्टर गाड़ी से काबू कर लिया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान एक रिवॉल्वर, एक खाली कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि छात्र हथियार घर से लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, घटना स्कूल का समय शुरू होने से पहले हुई और गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हथियार के दुरुपयोग को देखते हुए रिवॉल्वर के लाइसेंस को रद्द कराने की प्रक्र
Haryana, India | Nov 13, 2026