आबू रोड: *आबूरोड: गश्त के दौरान युवक से 4.85 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार*
सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान किवरली मोड़ पर सुनसान जगह बैठे युवक से 4.85 ग्राम स्मैक बरामद की। सब इंस्पेक्टर भवानी सिंह ने बताया कि युवक स्मैक पीने की फिराक में था। तलाशी में स्मैक मिलने पर पुलिस ने मोरथला निवासी पुकु उर्फ विनोद राणा को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है।