राजनगर स्थित 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी मुख्यालय में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर चिकित्सीय व्याख्यान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मधुबनी मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार ने हृदय रोग की पहचान, बचाव और हृदयाघात की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी जागरूक किया गया। चिकित्सकों एवं वाहिनी चिकित्सा अधिकारी ने अधिकारीगण, बलकर्मियों और परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच भी की।
#DENNewsMadhubani #Rajnagar #MadhubaniNews #BiharNews #SSB #WorldHeartDay #HeartHealth #HealthAwareness #HealthCheckup #Madhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Rajnagar News ] [ Bihar News ] [ SSB Rajnagar ] [ World Heart Day ] [ Heart Health ] [ Health Checkup ] [ Health Awareness ] [ Madhubani Medical College ] [ SSB News ] [ Heart Disease Awareness ]