नदबई के खाटू श्याम मंदिरों में मोक्षदा एकादशी बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिर में लखदातार का मनमोहक श्रृंगार किया गया। सुबह से भक्त बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंचे, जहां बाबा श्याम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।