अमरपुर: खबर का हुआ असर,बस स्टैंड पर पेशाबखाना शुरु,अमरपुर बस स्टैंड पर शौचालय की मांग, राजद नेता करेंगे धरना।
राजद नेता ने साफ शब्दों में कहा कि केवल पेशाबखाना से काम नहीं चलेगा, बस स्टैंड पर पूर्ण रूप से शौचालय की व्यवस्था करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया तो वे धरना-प्रदर्शन पर बैठने को मजबूर होंगे। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।