गुजेला गांव के पास सागर हाईवे पर एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान चितौली गांव निवासी ननकी और पुत्र सावलदास के रूप में हुई है। सावलदास ने शनिवार शाम 5:30 बजे बताया कि वे बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी हादसा हुआ।