हथुआ: उचकागांव में शिक्षक हत्याकांड के मामले में मुखिया समेत छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
गोपालगंज कोर्ट में चर्चित शिक्षक अरविंद यादव हत्याकांड में पुलिस ने मुखिया नजीर आलम समेत छह लोगों पर हत्या, साजिश और हथियार का उपयोग करने पर चार्जशीट दायर की है। मुखिया नजीर आलम के अलावे उनके पुत्र शकील ऊर्फ झून्ना,नीरज सिंह, अक्षय यादव,अभिषेक यादव तथा रंजीत गोस्वामी पर आरोप पत्र कोर्ट में समर्पित किए गए है।