सिंगरौली: विंध्यनगर रोड स्थित सैमसंग शोरूम में लगी भीषण आग, 14 लोग घायल, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
विन्ध्यनगर रोड स्थित तीन मंजिला मकान में आग लग गई। इस इमारत के निचले मंजिल पर सैमसंग समेत इलेक्ट्रॉनिक आइटम का शोरूम है। वहीं अन्य दो मंजिलों पर लोगों का आवास है। आवास में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना पर कलेक्टर एसपी समेत तमाम दमकल की गाड़ियां पहुंच गयी और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आग की लपटे इतनी विकराल थी की हादसे 14 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा घायलों को जिला चिकित्सालय, सिगरौली हॉस्पिटल एवं एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।