सिंगरौली: विधवा महिला के झोपड़ी में लगी आग, 7 बकरियों की जलकर हुई मौत, पुलिस चौकी नौडिहवा के झरकटा गांव की घटना
पुलिस चौकी नौडिहवा क्षेत्र के झरकटा गांव स्थित एक विधवा महिला के झोपड़ी में अचानक आग लगने से सात बकरियां जलकर खाक हो गई है। घटना की पुष्टि चौकी प्रभारी उदय चंद्र करिहार ने की है। बताया जा रहा है की विधवा महिला के झोपड़ी में अचानक किसी कारण से आग लग गई जहां आग की चपेट में आने से झोपड़ी में सात बकरियां जलकर काल के गाल में समा गई है। ग्रामीणों ने विधवा महिला को उचित मुआवज़ा दिलाए जाने की माँग की है।