सिंगरौली: सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित करें - कलेक्टर, मतदान केन्द्रों में मतदान तिथि का अनिवार्य रूप से उल्लेख करने के निर्देश
निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने सभी सहायक रिटर्निंग आफिसरों को मतदान केन्द्र के बाहर आवश्यक जानकारिया प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने कहा है कि सभी मतदान केन्द्रों में मतदान की तिथि 19 अप्रैल का उल्लेख अवश्य कराएं। मतदान केन्द्र क्रमांक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तथा नाम एवं मतदान केन्द्र के नाम का अनिवार्य रूप से उल्लेख करें। इस जानकारी में मतदान केन्द्र कि कुल मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं तथा 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या का भी उल्लेख कराएं।