सिंगरौली: बैढ़न काली मंदिर मार्ग में धू-धू कर जलने लगा ट्रांसफार्मर, आधे घंटे बाद निगम के दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू
जिला मुख्यालय बैढ़न के काली मंदिर मार्ग स्थित ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के लपटे एवं धुएं का गुब्बारा व तेज आवाज में ब्लास्ट कर रहा था। जहां आसपास के लोगों में अफ़रा तफ़री मच गई। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची ननि के दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।