सिंगरौली: सिंगरौली के रामलीला मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश मजबूत होगा
सिंगरौली के रामलीला मैदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की हमारी पार्टी का मानना है कि बार-बार चुनाव का होना आजाद भारत के लिए ठीक नहीं है यह सिलसिला बंद होना चाहिए। एक देश एक चुनाव होना चाहिए लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा, जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं पंचायत का चुनाव होना चाहिए क्योंकि बार-बार चुनाव होने से देश के पैसों की बर्बादी होती है।