सहजनवा: कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास के पास जमुआड़ गांव में कचरा गिराने पहुंची नगर निगम के डम्पर को ग्रामीणों ने रोका
कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास के पास जमुआड़ गांव में रविवार की सुबह कचरा गिराने पहुंची नगर निगम के डम्परों और कैप्सूल लेकर पहुंचे हुक लोडर को ग्रामीणों ने कचरा गिराने से रोक दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और कचरा गाड़ियों के लौटा दिया।