मुरैना ब्रेकिंग – जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.38 लाख का माल जब्त।
मुरैना के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने कृष्णा विहार कॉलोनी में जुए के फड़ पर कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹38 हजार 500 नकद, 4 ताश की गड्डी और 11 मोबाइल सहित करीब ₹2 लाख 38 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।