पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत बड़ाजामदा स्थित ओडिशा बॉर्डर पर नाल्दा हीराकुद कॉलोनी के वार्ड संख्या 1 में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। फरार आरोपी एमडी रोहित के घर को कुर्की-जब्ती के बाद ध्वस्त कर दिया गया।एमडी रोहित, मोहम्मद नसीम का पुत्र है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।