मानपुर: SDM मानपुर ने शास.माध्य.विद्यालय सिगुड़ी का किया निरीक्षण, भविष्य से संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से की बात
Manpur, Umaria | Apr 4, 2026 विकासखंड मानपुर अंतर्गत शास.माध्य.विद्यालय सिगुड़ी का एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी ने निरीक्षण किया तथा स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत भविष्य से संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कई आवश्यक जानकारियां दी और विद्यालय मे शैक्षणिक व्यवस्था की स्थिति,समस्याओ एवं आवश्यकताओ की विस्तार से जानकारी ली।