पासी टोला में इन दिनों पानी को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वार्ड संख्या 12 स्थित इस इलाके में पिछले दो दिनों से बोरिंग खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पीने के पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।