चौमूं: जयपुर ग्रामीण व जयपुर शहर लोकसभा सीट पर शत प्रतिशत मतदान को लेकर जागरूकता अभियान,नेहरू गार्डन में दिलाई गई शपथ
Chomu, Jaipur | Apr 17, 2024 लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 19 अप्रैल को जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा। ऐसे में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित के नेतृत्व में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज बुधवार को लोगों को शत प्रतिशत मतदान को लेकर शपथ दिलाई गई।