मेरठ: कांवड़ यात्रा को लेकर संत का विवादित बयान: यशवीर महाराज ने कहा- मुस्लिम कारीगरों से न खरीदें कांवड़
Meerut, Meerut | Jul 18, 2025 मेरठ में 28वें कांवड़ सेवा शिविर के उद्घाटन के दौरान संत यशवीर महाराज ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा- 90 प्रतिशत लकड़ी की कांवड़ बनाने वाले कारीगर मुस्लिम समुदाय से हैं। कावड़ मार्ग नहीं बल्कि पूरे देश में ही खाद्य सामग्री यानी होटल, ढाबा संचालक को प्रतिष्ठान पर नाम का बोर्ड लगाना चाहिए।