मेरठ: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, बीच सड़क पर पीटा गया, इलाके में मची अफरा-तफरी
Meerut, Meerut | Jul 18, 2025 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड पर आधा दर्जन दबंगो ने एक युवक पर लाठी डंडो से जानलेवा हमला बोल दिया दबंगों के हमले में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाके के लोगों ने किसी तरह युवक को दबंगो से बचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज दिया है और दबंगो की तलाश शुरू कर दी है