मेरठ: मेरठ में प्रेमिका से मिलने आया फर्जी दरोगा अरेस्ट, नोएडा में तैनाती दिखाकर करता था वसूली, नकली वर्दी और आईडी बरामद
Meerut, Meerut | Jul 18, 2025 मेरठ में अपनी प्रेमिका से मिलने आए नकली दरोगा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मुजफ्फरनगर का रहने वाला युवक शुभम मेरठ में अपनी प्रेमिका से दरोगा बनकर मिलने आया था। तभी महिला के ससुरालवालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया।पुलिस पूछताछ में पता चला कि शुभम राणा नाम का कोई दरोगा यूपी पुलिस में नहीं है।