सहार: एकवारी गांव में भैंस चोरी करते दो चोर रंगे हाथ धराए, ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस ने दोनों को पकड़ा और भेजा जेल
Sahar, Bhojpur | May 9, 2026 सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में भैंस चोरी करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता के कारण रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। बाद में दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात दो युवक गांव स