सिकंदराराऊ: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ, सुनी जनसमस्याएं
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिकन्द्राराऊ की कक्षा-8 की छात्रा कु0 रश्मि को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाया गया, जिसने थाना कार्यालय में जनसुनवाई की, फरियादियों की समस्याओं को सुना।